Saturday 19th of September 2026 09:05:10 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jun 2024 6:44 PM |   474 views

तेज वर्षा के साथ आई आंधी और तूफान से क्षति हुए केले के फसलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज तहसील खड्डा के ग्राम बेलवनिया में तेज वर्षा के साथ आई आंधी और तूफान से हुए किसानों के खेतों में लगी बागवानी फसलों के अंतर्गत  केले के फसल की क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर फसलों की क्षति एवं नुकसान का भी जायजा लिया। जमींदोज हुई केले की तैयार फसल को देखकर अफसोस भी जताया।

उन्होंने उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर एवं जिला उद्यान अधिकारी को कृष्ण कुमार को निर्देशित किया कि तेज वर्षा, आंधी और तूफान से हुई बेलवनिया तथा आसपास के सभी गांव के सभी किसानों के बागवानी फसलों के अंतर्गत सिंचित क्षेत्रों में केले की फसलों की क्षति का सर्वे करा ले एवं शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप अनुमन्य सहायता धनराशि किसानों को त्वरित उपलब्ध कराए।

अतिरिक्त टीमें लगाकर सर्वे कार्य त्वरित गति से संपन्न करें एवं क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने सभी उपस्थित किसानों को आश्वस्त किया कि आपदा के अंतर्गत फसलों के हुए नुकसान की अनुमन्य सहायता धनराशि नियमानुसार शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत केले की फसल को प्रदेश भर में और अधिक ख्याति भी दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, तहसीलदार खड्डा, क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो  तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्राम के किसान उपस्थित रहे।

Facebook Comments