Saturday 25th of July 2026 08:40:20 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2024 5:24 PM |   655 views

लोक सभा के लिए निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया

आज 65- कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को साइकिल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को कमल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान को हाथी, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभांस पार्टी )के प्रत्याशी वेद प्रकाश मिश्रा को अलमारी, भारतीय लोकनायक पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार शुक्ला को रोड रोलर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को गन्ना किसान, आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी हरिकेश को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी अमीय उपाध्याय को बल्ला , निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को चिमनी का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया है।
 
नाम वापसी के अंतर्गत प्रारूप 5 भरकर निर्दलीय प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य ने अपना नाम वापस लिया है। इस प्रकार अब 65 कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए कुल 9 विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे।
Facebook Comments