Wednesday 22nd of July 2026 04:08:37 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2024 5:23 PM |   443 views

चारों धामों की यात्रा हर वर्ष बना रही नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर खासे गंभीर नज़र आ रहे हैं। सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

चारों धामों की यात्रा हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष की यात्रा भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में ही तीन दिनों में एक लाख 31 हजार 898 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 75 हजार 139 श्रद्धालु केदारनाथ और 56 हजार 759 श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री में दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन दिवस पर करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन को पहुंचने की सूचना है।

पंजीकरण आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 मई तक केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 32 हजार 681 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। तीन अन्य धामों बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारों धामों के लिए कुल 24 लाख 42 हजार 276 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Facebook Comments