Saturday 7th of November 2026 09:30:15 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2024 6:42 PM |   425 views

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट का आरोप लगा है| जानकारी के मुताबिक, शालिग्राम ने देर रात सागर रोड स्थित मुगवारी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट की| शालिग्राम उस वक्त एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छतरपुर से बड़ामलहरा की ओर जा रहे थे| वहां टोल प्लाजा में उनकी टोलकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई|

इसके बाद शालिग्राम ने साथियों संग मिलकर टोल कर्मचारियों को पीट डाला. फिर वहां से चले गए. बताया जा रहा है कि टोल देने को लेकर शालिग्राम की कर्मचारियों के साथ बहस हुई थी. पीड़ित टोलकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद शालिग्राम गर्ग, जीतू तिवारी, लोकेश गर्ग और अन्य अज्ञात के खिलाफ गुलगंज थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है| सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है|

एसपी अगम जैन ने बताया कि शालिग्राम ने टोल की रकम अदा करने को लेकर टोल कर्मचारियों के साथ पहले बहसबाजी की. फिर बाद में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मियों को पीट डाला. अभी एक पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. साथ ही फोन नंबर के जरिए शालिग्राम की लोकेशन भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही शालिग्राम और उनके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई मारपीट सहित अन्य विवादों में रह चुके हैं. गांव के ही एक व्यक्ति का जातीय अपमान व मारपीट की थी| उस मामले में भी प्रकरण दर्ज हुआ था और जेल गए थे| एक बार फिर उनका विवाद सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस संबंध में फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री का कोई बयान सामने नहीं आया है|

Facebook Comments