Saturday 7th of November 2026 09:18:22 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2024 6:35 PM |   390 views

बढ़ती गर्मी के प्रकोप से राहत देने के लिए उठाया कदम,रेलवे व बस स्टेशन के पास अस्थायी टेण्ट लगाकर बैठने और आराम करने की होगी व्यवस्था

गोण्डा- जनपद में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में लू चलने से आमजीवन प्रभावित है। ऐसे में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आम जनमानस को राहत देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। आम जनमानस को लू से बचाव हेतु रेलवे व बस स्टेशन के निकट अस्थायी रूप से टेण्ट आदि लगाकर कुछ देर बैठने व आराम करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त रैन बरेसों को क्रियाशील कराते हुए वहां पर रात्रि विश्राम की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी। 
 
जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्य उप जिलाधिकारी और समस्त अधिशासी अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी देखें कि रात्रि में यदि कोई व्यक्त अपने गतव्य तक पहुंच नहीं पा रहा है तो उसे रैनबसेरों में ठहरने की सुविधा अवश्य मिले। इसके लिए पूर्व में संचालित रैनबसेरों को क्रियाशील कराते हुए वहां पर पेयजल, प्रसाधन, बिस्तर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। रैन बसेरों में साफ सफाई दुरुस्त रहे। मच्छर से बचाव के लिए तथा इन स्थानों पर दवा का नियमित रूप से छिड़काव होता रहे। 
 
हैंडपंप और प्याऊ की व्यवस्था दुरुस्त करें- 
 
जिलाधिकारी ने जनपद में खराब हैंडपंप को ठीक कराने और प्याऊ की व्यवस्था भी दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते कई क्षेत्रों में प्याऊ क्रियाशील भी हो गए हैं। डीएम नेहा शर्मा ने साफ किया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
Facebook Comments