Wednesday 5th of August 2026 03:46:45 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2024 5:44 PM |   399 views

टिकट बंटवारे से नाराज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 12 लिस्ट जारी कर दी हैं. इसमें कई पुराने चेहरों को तो कई नए चेहरों को मौका मिला है| पार्टी ने कई नेताओं का टिकट काटा भी है| टिकट बंटवारे से नाराज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की है| वर्षा गायकवाड सहित असलम शेख और अमीन पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव KC वेणुगोपाल से मुलाकात की है और अपनी नाराजगी जाहिर की है|

मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ 2 ही सीटें मिली हैं, उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई. लेकिन हालत ये है कि दोनों ही सीट पर कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है| चुनाव जीतने की बात को दूर रही, जानकारी ये सामने आ रही है कि कांग्रेस ने शिवसेना के नेता से संपर्क किया की उनके निशान पर चुनाव लड़ लें|

वहीं, एक समय में 5 सीट पर मुंबई में लड़ने वाली कांग्रेस इस बार 3 सीट बंटवारे में मांग रही थी| लेकिन उसे महज 2 सीटें ही मिली| तीसरी दक्षिण मध्य मुंबई की सीट उद्धव ने कांग्रेस को नहीं दी है. इसी सीट पर परंपरागत रूप से कांग्रेस चुनाव लड़ती रही है और वर्षा गायकवाड के पिता भी इसी सीट से सांसद रहे हैं| वर्षा खुद इस सीट पर लड़ना चाहती थी|

चुनाव से कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल कांग्रेस के लिए कहीं परेशानी न खड़ी कर दे| न सिर्फ उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई की सीट बल्कि भिवंडी सीट को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है| ये सीट भी एनसीपी शरद पवार को दिए जाने से स्थानीय नेता चोर्घे बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं| माना जा रहा है कि वह अपनी नाराजगी के कारण निर्दलीय लड़ सकते हैं|

महाराष्ट्र में कई ऐसी सीट हैं जहां कांग्रेस का दबदबा रहा है| लेकिन उद्धव सरकार ने उन सीटों को भी कांग्रेस से छीन लिया है. सांगली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है| ऐसे में इस सीट को भी उद्धव ने नहीं छोड़ा है. जबकि वसंत पाटिल इसी सीट से जीतकर सीएम तक बने थे| ऐसे में विधायक विश्वजीत कदम और विशाल पाटिल नाराज है और किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकते हैं| उनकी मुलाकात प्रकाश आंबेडकर से भी हो चुकी है|

Facebook Comments