Saturday 7th of March 2026 07:40:39 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2024 5:04 PM |   379 views

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) 21 सीटों पर एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर बन गई MVA और दूसरी पार्टियों में सहमति, महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) 21 सीटों पर एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा प्रयास लगातार जारी है लेकिन हमें ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। चार जून को मतगणना होगी।  

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के उद्देश्य को हासिल करने के लिए बड़ा दिल रखने का फैसला किया है। राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हफ्तों की व्यस्त बातचीत के बाद राज्य की 48 संसदीय सीटों के लिए चुनावी समझौते की घोषणा की।

दक्षिण मुंबई में शिव सेना (यूबीटी) कार्यालय ‘शिवालय’ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पार्टी प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीट-बंटवारे का समझौता हो गया है और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना जरूरी है।

Facebook Comments