Wednesday 4th of November 2026 02:41:16 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Apr 2024 4:49 PM |   491 views

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जमानत गैंग के 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया

अपराधी को बचाने के लिए एक नया अपराध किया. फर्जी कागजात बनाए और कोर्ट के अपराधी की बेल करवा लिया और फिर फरार| कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि ये सच्चाई है| मुंबई क्राइम ब्रांच की एक यूनिट ने एक ऐसी विचित्र गैंग का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कागज तैयार करके अपराधियों को बेल दिलवा देता था. जांच एजेंसी ने जमानत दिलाने वाले गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इस अपराध को अंजाम देते थे|

पुलिस द्वारा जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता था, ये गैंग उसको जमान दिलवाने के लिए जाली कागज तैयार करते थे| गैंग आरोपियों को कोर्ट में फर्जी जमीनदार बनाकर बेल दिलाया करते थे. अपराधी फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए पैसे ऐठते थे फिर एक ही ही व्यक्ति को कई फर्जी दस्तावेज के माध्यम से जामीनदार बनाकर कोर्ट में खड़ा करते थे|

हैरतअंगेज बात तो ये है कि गैंग एक ही व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, सोलवंसी अलग-अलग कंपनियों के आई डी, बीएमसी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, स्टाम्प बनाकर जमीनदार बनाया करते थे| जब मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच यूनिट को मिली तो उन्होंने एक्शन लिया| अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एजेंसी ने महात्मा फुले नगर मानखुर्द मुंबई से 2 आरोपियों गिरफ्तार किया गया|

आरोपियों के नाम अमित नारायण गिजे, अहमद कासिम शेख, संजीव सोहनलाल गुप्ता, उमेश अर्जुन कावले हैं. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपराधियों की इस घटना से कोर्ट में काम करने वाले लोग भी हैरान हैं|

अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड अलग-अलग कंपनियों के आईडी कार्ड, महानगर पालिका के पावती, एक लैपटॉप, मल्टीपल प्रिंटर, मिनी लैमिनेटर, बैंक स्टेटमेंट, सोलवंसी और कई तरह के सर्टिफिकेट मिले हैं|

Facebook Comments