Wednesday 4th of November 2026 01:16:16 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Apr 2024 5:05 PM |   418 views

बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था वाले बयान पर आतिशी को मिला चुनाव आयोग का नोटिस

चुनाव आयोग ने दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना को शुक्रवार को नोटिस भेजा| चुनाव आयोग ने आतिशी को उनके उस बयान के लिए नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था| उनके इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है, चुनाव आयोग ने मंत्री से कहा कि वो अपने इस दावे के समर्थन में सबूत पेश करें|

चुनाव आयोग ने आतिशी को 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है| मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया है|

आतिशी के इस बयान पर बीजेपी ने कल यानि 4 अप्रैल को शिकायत की थी| बीजेपी ने आतिशी के इस बयान पर कहा था कि आम आदमी पार्टी की आतिशी को यह कहने पर कानूनी नोटिस भेजा है कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने या जेल जाने की चेतावनी दी गई है|

दिल्ली बीजेपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले पर कहा था कि हमने सबूत देने के लिए आप नेता आतिशी को कानूनी नोटिस दिया है. इस बार उन्हें जवाब देना होगा| वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप पार्टी के नेचर में है| दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने कहा कि हमने आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी| इसलिए हम उन पर मानहानि का केस करेंगे|

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है| वहीं 2 अप्रैल को ही सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में संजय सिंह को जमानत दी है|

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर ही आतिशी 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी. जिस के दौरान उन्होंने कहा कि खुद सहित आम आदमी पार्टी (आप) के चार वरिष्ठ नेताओं को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा|

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था| अगर वो बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहें| एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने दावा किया कि उन्हें, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक दुर्गेश पाठक और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा|

 
 
 
 
 
Facebook Comments