Sunday 25th of October 2026 10:31:46 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Apr 2024 5:15 PM |   554 views

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल से सिनेमाघरों में दस्तक देगी

बस कुछ दिनों का इंतजार और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जिस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है वो 10 अप्रैल से सिनेमाघरों में दस्तक देगी| ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बनकर अक्षय-टाइगर लोगों को एंटरटेन करेंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे और भी जबरदस्त बनाने के लिए साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण को विलेन के तौर पर लिया गया है. फिल्म का जो ट्रेलर आया था, उसमें खूब एक्शन दिखा था| अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. फिलहाल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी कमाई को लेकर एक बड़ा दावा किया है|

दरअसल, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अली अब्बास जफर, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी प्रोड्यूसर कर रहे हैं| हाल ही में जैकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ वाशु भी नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर दोनों एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं वाशु भगनानी कहते हैं, “छोटे मियां चिंता मत कर, 1100 करोड़ कंफर्म है वर्ल्डवाइड….100 प्रतिशत.”

अब वाशु की ये बात कितनी सही साबित होती है, इसके लिए तो पिक्चर की रिलीज का इंतजार है. लेकिन जैसी वो उम्मीद जता रहे हैं, अगर वैसा हुआ तो पिछले साल रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड टूट सकता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था| फिल्म ने दुनियाभर में 1050 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भी 915 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था|

Facebook Comments