Saturday 7th of November 2026 09:52:18 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Apr 2024 4:44 PM |   425 views

जिलाधिकारी ने आगजनी से पीड़ित परिवार को दिए डेढ़ लाख रुपये

देवरिया- जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने एक मानवीय पहल की है, जिसकी हर-तरफ चर्चा हो रही है। डीएम की इस पहल से न केवल एक बेटी की शादी होगी बल्कि आगजनी में नष्ट हुई गृहस्थी की भी भरपायी संभव होगी। 
 
भोला, निवासी ग्राम अहिरौली, ब्लाक रामपुर कारखाना मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। उनकी चार पुत्रियां एवं एक बेटा है। गत एक अप्रैल को भोला के घर आग लगी थी जिसमें उसकी गृहस्थी की सामग्री जलकर खाक हो गई थी। धान, गेहूं, साइकिल मशीन, कपड़ा, दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जल गई थी। इसके अलावा 21 अप्रैल को भोला की तीसरी बेटी की शादी तय है।
 
घर में शादी की तैयारियों से जुड़ी सामग्री, उपहार व नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इस विपत्ति का सामना कैसे करे। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने उसकी कुछ तात्कालिक मदद की लेकिन, ये नाकाफी थी। ऐसे में उसे जिलाधिकारी का सहारा मिला। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बर के माध्यम से प्रकरण जिलाधिकारी की संज्ञान में आया।
 
जिलाधिकारी ने प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ लिया और संवेदनात्मक पहल की, जिस पर जनसहयोग से डेढ़ लाख रुपये एकत्र हुए, जिसे आज डीएम ने कमलेश पुत्र भोला को ग्राम प्रधान मोहम्मद इमरान की उपस्थिति में सौंपा। डीएम ने कमलेश को उसकी बहन की शादी के लिए शुभकामना दी और उसे हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। कमलेश ने इस सहयोग के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया और 21 अप्रैल को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।
Facebook Comments