Saturday 28th of February 2026 09:46:20 AM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Mar 2024 6:38 PM |   505 views

क्वींस कॉलेज बना प्रदेश का पहला राजकीय विद्यालय

वाराणसी:-भारत के प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित शैक्षिक धरोहर राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश का पहला क्रेच शिशु सदन का उद्घाटन मुख्य अथिति के तौर पर आमंत्रित मंत्री रविन्द्र जायसवाल तथा अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रेवती साकलकर, सुमीत कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, राजकीय क्वींस कॉलेज, अवध किशोर सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जयराम सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को इस अभिनव शुरुआत करने के लिए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह अभिनव शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से एक ऐतिहासिक पहल है जिससे पूरे प्रदेश में एक संदेश जाएगा और इस सराहनीय पहल की शुरुआत हर विभाग में किए जाने की आवश्यकता है सशक्त महिला से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा साथ ही इस क्रेच सेंटर के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करने की घोषणा की |

प्रो.रेवती साकलकर ने प्रधानाचार्य को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसी पहल महिलाओं को कार्यस्थल पर सशक्त करती हैं | अवध किशोर सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि काशी से महिला शिक्षिकाओं के लिए इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत से अन्य जिलों में भी जागरूकता बढ़ेगी | विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं के लिए क्रेच सुविधा की शुरुआत का विजन प्रधानमंत्री के विजन सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र के अभियान को मूर्त रूप देने का अभिनव पहल है | क्रेच सुविधा की शुरुआत करने वाला यह प्रदेश का पहला राजकीय बालक विद्यालय होगा साथ ही महिला शिक्षिकाओं के लिए अलग स्टॉफ रूम और प्रसाधन केंद्र का भी उद्घाटन किया गया |

क्रेच सुविधा कार्यरत महिला शिक्षिकाओं के ड्यूटी के दौरान तीन वर्ष तक के बच्चों की विद्यालय परिसर में देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा | इस विषय में प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त महिला से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है इसका उद्घाटन ऐसे अनुपम संयोग पर हो रहा है जब वाराणसी पर माई महादेव ( मोदी, योगी और स्वयं महादेव की कृपा है) और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के दिन महिलाओं को सशक्त करने की अनुपम पहल |

यह शुरुआत कार्यस्थल पर महिला शिक्षिकाओं को सशक्त कर एक समावेशी माहौल में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा जो महिला शिक्षिकाओं के कार्यक्षमता के प्रदर्शन को बेहतर करेगा वहीं जीजीआईसी रामनगर की प्रधानाचार्या साधना राय, जीजीआईसी मलदहिया की प्रधानाचार्या निशा यादव तथा आर्य महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रतिभा ने इस अभिनव पहल को महिलाओं के लिए एक सकारात्मक कदम बताया डॉक्टर हरेंद्र राय ने भी प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी | इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विजय भारतीय सिंह तथा दिनेश कुमार सिंह ने किया इस कार्यक्रम में पी के झा, डॉ. बृजेश सिंह, डॉक्टर नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ. सुभ्रा श्रीवास्तव, विनोद राय, विनोद सिंह, वेद प्रकाश राय, डॉ. कन्हैया लाल यादव, डॉक्टर सरबजीत, डॉ. हिमांशु तिवारी, सुजीत गोंड, जय प्रकाश गुप्ता, जया सिंह, नेहा सिंह, सुमन सिंह, सुमी मिश्रा, दीपिका कश्यप, निवेदिता सिंह, प्रतीक्षा, इशिका पाल, मुनीब चंद्र मौर्य, चंद्रमा प्रसाद गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments