Wednesday 4th of November 2026 02:32:05 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Mar 2024 5:16 PM |   486 views

बिहार में अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 को प्रभारी गृह मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने पेश किया

बिहार में अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 लागू हो गया है| अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 को प्रभारी गृह मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने पेश किया. विधेयक पेश करने के दौरान उन्होंने कहा कि बदलते दौर में 33 साल पुराने पुलिस अधिनियम से अपराध रोकने में परेशानी हो रही थी|

वर्तमान में अपराध की शैली और प्रकार दोनों बदल गए हैं. लिहाजा नया विधेयक लाया गया है| वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस विधेयक के पास होने के बाद माफिया राज का खात्मा होगा| बिहार से बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफियाओं को खत्म करेंगे| विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायकों की संख्या अधिक होने की वजह सदन में बहुमत से इस विधेयक को पास कराया गया|

विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने इस कानून का विरोध किया. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने इसे काला कानून बताया| तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस विधेयक को लेकर जनमत कराने की मांग की है. बताया जा रहा है कि 33 साल पुराने कानून की जगह लाए जा रहे नए कानून में गैंगस्टरों और साइबर अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस की शक्ति बढ़ाई गई है| इसमें इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारी को तलाशी लेने और सामान जब्त करने की शक्ति दी गई है. पहले पुलिस ऐसा नहीं कर पाती थी और अपराधी आसानी से छूट जाते थे|

कानून को पेश करते हुए प्रभारी गृहमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा- बिहार में आसमाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है| 40 साल पुराने कानून से वर्तमान में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने में परेशानी हो रही थी| राज्य सरकार बदलती स्थिति को देखते हुए, जनमानस के अनुरूप नया अधिनियम लेकर आई है| अवैध शराब, अवैध खनन, महिला अपराध, बच्चों के खिलाफ अपराध, यौन अपराध से जुड़े अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार नया विधेयक लाई है. नए विधेयक लागू होने के बाद DM अपराधियों पर कार्रवाई करने, उन पर अंकुश लगाने में सक्षम होंगे|

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 लाया इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं| इस विधेयक के आने से शराब माफिया, बालू माफिया, और जमीन माफिया के माफिया राज को खत्म किया जा सकेगा|

Facebook Comments