Saturday 7th of November 2026 10:38:28 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Feb 2024 4:57 PM |   416 views

ATS-NCB को बड़ी सफलता, चरस और अन्य मादक पदार्थ ले जा रही ईरानी बोट को पकड़ा

गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान में मंगलवार को राज्य के तटीय क्षेत्र में एक ईरानी नौका को रोका और उसके चालक दल के चार ईरानी सदस्यों को हिरासत में लिया| आरोप है कि यह लोग एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की चरस और अन्य मादक पदार्थ ले जा रहे थे|

गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा नहीं बताई. उन्होंने कहा कि समुद्र में संचालित अभियान के दौरान नौका से चरस समेत अनेक तरह के मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की गई है| नौका को तट की तरफ लाया जा रहा है और उसके आज पोरबंदर पहुंचने की उम्मीद है|

दरअसल गुजरात में आतंकवाद निरोधक दस्ते और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है| एक संयुक्त अभियान में गुजरात एटीएस ने मंगलवार को तट से एक ईरानी नाव को जब्त किया| जानकारी के मुताबिक आरोप है कि इसमें चार ईरानी एक हजार करोड़ से अधिक मूल्य के चरस और अन्य मादक पदार्थ ले जा रहे थे|

गुजरात एटीएस के अधिकारी ने जब्त ड्रग्स की सटीक मात्रा बताए बिना कहा कि मध्य समुद्र में ऑपरेशन के दौरान नाव से चरस और दवाओं की बड़ी मात्रा जब्त की| उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस और एनसीबी ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अरब सागर में ऑपरेशन चलाया था|

Facebook Comments