Friday 23rd of October 2026 05:25:47 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2024 5:38 PM |   481 views

हनीट्रैप में फंस गए स्टेशन मास्टर

बांदनवाड़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने एक महिला और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ बलात्कार के मुकदमें में मामले में फंसाने के आरोप में कराया है| पीड़ित ने अलवर गेट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपी महिला के साथ एक एडवोकेट भी शामिल है|

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार फेसबुक पर स्टेशन मास्टर की दोस्ती एक महिला से हुई थी. बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इ स दौरान शातिर महिला ने स्टेशन मास्टर को फोन कर उसके मोबाइल फोन में रिचार्ज करने की बात कही. महिला की मीठी-मीठी बातों में आकर उसने फोन रिचार्ज कर दिया.पीड़ित की शिकायत पर एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने तुरंत महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है| पुलिस अब हैनीट्रैप में स्टेशन मास्टर को फंसाने और बलात्कार का मुकदमा दर्जन कराने की धमकी दोनों वाले महिला और उसके सहयोगी की तलाश में जुट गई है|

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक गत 8 फरवरी को महिला ने स्टेशन मास्टर को भीलवाड़ा बुलाया, जहां एक होटल में दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर कुछ समय बाद 13 फरवरी को एक युवक ने स्टेशन मास्टर को फोन करके बलात्कार केस में फंसाने की चेतावनी दी|

फोन करने वाले शख्श ने खुद को एडवोकेट बताते हुए स्टेशन मास्टर को धमकी देते हुए कहा, तुम्हारे खिलाफ भीलवाड़ा निवासी एक महिला बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा रही है और मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले उसने स्टेशन मास्टर से 40 लाख रुपए मांगे| इस बात से घबरा कर स्टेशन मास्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत दी|

Facebook Comments