Wednesday 4th of November 2026 03:05:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Feb 2024 4:39 PM |   556 views

ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक लगा दी

आज के समय में मोबाइल फोन हमारी लगभग हर जरूरत को पूरा करता है| बिना मोबाइल फोन के जिंदगी जीना बहुत मुश्किल सा हो गया है| लेकिन इसकी लत उससे भी ज्यादा खतरनाक है| बच्चों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना काफी आम है, जिसे देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है| जिसकी सराहना दूसरे देशों में भी हो रही है| दरअसल, ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक लगा दी है|

इस बात का ऐलान राष्ट्रपति ने बड़े ही अनोखे अंदाज से किया| ऋषि सुनक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बड़ा ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया| इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने के दौरान उन्हें बार-बार फोन आता है, जिसकी वजह से काफी डिस्टरबेंस होता है| वह बार-बार फोन बजने से परेशान हो जाते हैं और फोन को साइड में रख देते हैं| फिर कहते हैं कि देखिए यह कितना निराशाजनक है|

इस वीडियो के माध्यम से वह ऋषि सुनक ने यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है| पीएम ने अपने एक दूसरे में बयान में कहा है कि करीब एक तिहाई माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कहा कि फोन के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हुई है. हम जानते हैं कि मोबाइल फोन क्लास में ध्यान भटकाते हैं और स्कूलों में बदमाशी का कारण बनते हैं|

कई स्कूलों ने पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे उनके छात्रों के लिए सीखने का सुरक्षित और बेहतर माहौल तैयार हुआ है| स्कूलों में मोबाइल बैन को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है| सुनक का कहना है कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं|

 
 
 
 
 
Facebook Comments