Monday 7th of September 2026 07:00:06 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Feb 2024 4:59 PM |   631 views

बेमौसम बरसात से रबी फसलों पर प्रभाव- प्रो. रवि प्रकाश

देवरिया -इस समय  कड़ाके की ठंड में बेमौसम भारी बरसात होने  से खेतों में लगी अधिकतर सब्जियों  के लिये नुकसानदायक हो सकता है।  यदि हल्की बर्षा है तो लाभदायक होगा।
 
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधौगिक विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या  के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं  अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य  निदेशक प्रसार्ड ट्रस्ट मल्हनी देवरिया  ने  बताया  कि पूर्वी उ.प्र. में  अगैती लगायी हुई  लतावर्गीय सब्जियों  लौकी, कद्द्, नेनुआ, करेला, खीरा ,ककडी़,  तथा अन्य  भिण्डी ,टमाटर ,लोविया  की फसलों  के लिये भारी  बर्षात काफी नुकसान दायक  है।
 
सब्जियों में लगे फूल  झड़  जायेंगे।  आलू की फसल झुलसा रोगसे प्रभावित हो सकती है, तैयार आलू की फसल को सड़ने की सम्भावना हो सकती है।दलहनी फसलों चना ,मटर ,मसूर, एवं अरहर में लगे फूल प्रभावित होगे। वही गेहूँ गन्ना व मक्का की फसल के लिए लाभकारी है। परन्तु ज्यादा पानी लगने  एवं तेज हवा के चलने से गन्ना, गेहूँ, मक्का एवं अन्य फसलें गिर सकती है। पानी खेत से निकलने की ब्यवस्था सुनिश्चित करे। 
 
मौका मिलते ही खाली खेत की गहरी जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करें। इससे मिट्टी मे छिपे हानिकारक कीट ,जीवाणु एवं खरपतवार  मर जायेंगे। यह जुताई जायद फसलों के लिये काफी  लाभकारी होगा ।
 
जायद/ गर्मी/ बसंत काल  में लगायी जाने वाली  फसलों , उर्द ,मूंग,  कददू वर्गीय सब्जियों, टमाटर, बैगन, मिर्च आदि  हेतु बीज, उर्वरक, एवं  अन्य आवश्यक निवेशों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें |
Facebook Comments