Saturday 19th of September 2026 10:04:10 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2024 3:48 PM |   712 views

प्रसार्ड ट्रस्ट द्वारा गणतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन

देवरिया -उत्थान हेतु समर्पित स्वयं सेवी संस्था प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास  (प्रसार्ड) ट्रस्ट मल्हनी ,भाटपार रानी देवरिया के वरिष्ठ सदस्य  सुरेश चन्द्र मौर्य   द्वारा 26 जनवरी  को प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण ट्रस्ट सेन्टर महुआवारी  पर किया गया ।

इसके उपरांत कृषक गोष्ठी आयोजित की गई ।  बाहर रहने के कारण ट्रस्ट के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने  डिजिटल माध्यम से सभी को शुभकामनाएं देते हुए कृषि एवं ग्रामीण विकास के उत्थान पर बल दिया। तथा बर्तमान में पड़ रही शीत लहर एवं ठंड से मानव, पशुओं एवं फसलों को बचाने के उपाय बताया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चन्द्र प्रकाश मौर्य   ने कहा कि इस समय जैविक खेती पर विशेष बल देने की आवश्यकता है, जो  पशुपालन से ही सम्भव है। रसायनिक खेती से बहुत सी बीमारियां हो रही है। कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ) का गठन कर उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।

डा. विकास कुमार मौर्य ने फिजियोथेरेपी पर प्रकाश डालते हुए बताया की फिजियोथेरेपी के माध्यम से मानव की बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 

नर्सरी उत्पादक ओमप्रकाश  ने जायद की सब्जियों की खेती पर प्रकाश डालते हुए  बताया कि माह फरवरी  में भिण्डी, लौकी, कद्दू, तरोई, खीरा, ककड़ी, करैला आदि की बुआई कर सकते है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेखाकार, प्रदीप कुमार ,सेवानिवृत्त मेजर चन्द्र मोहन यादव, ग्राम प्रधान स्वामी प्रसाद, संजय यादव,जयराम, ब्रजेश गुप्ता  सहित  कई दर्जन वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया।

Facebook Comments