Saturday 7th of November 2026 11:40:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jan 2024 4:43 PM |   628 views

फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर घुमाएंगे प्रधानमंत्री, हवामहल पर बैठकर चाय की चुस्की लेंगे मोदी और मैक्रों

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ कल दोपहर 2 बजे जयपुर आ रहे हैं। वे दोपहर 2.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए जयपुर के जंतर मंतर और फिर आमेर किला देखेंगे। इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ जयपुर में रोड शो भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रॉन का जयपुर के त्रिपोलिया गेट से रोड शो आयोजित किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे होगा रोड शो…

पीएम मोदी दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट से सांगानेरी गेट जाएंगे। यहां से हवामहल तक ओपन गाड़ी में बैठकर लोगों का अभिवादन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों हवामहल के सामने फोटो शूट करेंगे। इस दौरान पीएममोदी और मैक्रों हवामहल के अंदर बनी 3 दुकान पर बैठकर चाय पिएंगे।

इसके बाद हवामहल से दोनों जयपुर के सिटी पैलेस जाएंगे। दोनों करीब 40 मिनट तक सिटी पैलेस में रुकेंगे और पूर्व राजघराने के महल को देखेंगे। इसके बाद पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ सिटी पैलेस से सुभाष चौक पहुंचेंगे और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। पीएम मोदी यहां से सीधे आमेर फोर्ट जाएंगे।

दोनों करीब दो घंटे तक आमेर महल में रुकेंगे। आमेर के बारे में जानकारी देने के लिए उनके साथ तीन गाइड भी रहेंगे। आमेर फोर्ट देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को होटल रामबाग जाएंगे। यहां मोदी बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी का एक महीने में दूसरा दौरा…

पीएम मोदी का जयपुर में एक महीने के भीतर यह दूसरा दौरा होगा। पीएम मोदी इससे पहले डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भी वे शामिल हुए थे। प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। रोड शो को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

सीएम भजन लाल ले रहे बैठकें, जयपुर में हुई सजावट…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहमानों की अगवानी के लिएबैठकें ले रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर आमेर महल तक मुख्य सड़क पर सफाई, फुलवारी के साथ लाइटें लगाई गई हैं। सांगानेरी गेट से सुभाष चौक तक मुख्य बाजार की दुकानों की सफाई और पुताई का काम चल रहा हैं। वहीं, हवामहल के सामने दीवारों पर विशेष रंग और पेंटिंग की जा रही हैं। आमेर महल और सिटी पैलेस में मोदी को दिखाने के लिए हाथियों को भी सजा कर तैयार रखा जाएगा। आमेर महल को पूरी
तरह से सजाया गया है। 25 जनवरी को मोदी-मैक्रों के दौरे के कारण आमेर महल और सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

पीएम मोदी के साथ नहीं होंगे सीएम और राज्यपाल…

जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल, सीएम, मुख्य सचिव और डीजीपी पीएम मोदी को रिसीव करेंगे। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट से आमेर और परकोटे में पुलिस अधिकारी सहित करीब 4 हजार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। यहां से कोई भी पीएम मोदी के साथ नहीं रहेगा। केवल फ्रांस के राष्ट्रपति ही मोदी के साथ रहेंगे।

जयपुर में दो दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक…

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी की विजिट के चलते 24 व 25 जनवरी को आधे से ज्यादा शहर का यातायात प्रभावित होगा। ऐसे में दो दिन तक जाम की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा परकोटा और जेएलएन मार्ग पर न क्योंकि एयरपोर्ट से परकोटा होते हए आमेर तक वीवीआईपीमूवमेंट के चलते यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट से जेएलएन मार्ग होते हुए रामनिवास बाग, चारदीवारी में प्रवेश करते हुए जलमहल, आमेर फोर्ट तक वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में इस रूट के यातायात को डायवर्ट किया गया है।

Facebook Comments