Saturday 19th of September 2026 07:58:53 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jan 2024 4:49 PM |   617 views

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन

लखनऊ – प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भारत न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में यात्रा पर जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी 2024 से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो मणिपुर से मुम्बई तक निर्धारित है, वह सबसे ज्यादा समय उत्तर प्रदेश में 11 दिन रहेगी और 20 जनपदों से होकर गुजरेगी, अंशू अवस्थी ने बताया कि देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ती गैर बराबरी के खिलाफ आम आदमी के उम्मीदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के जनमानस की आवाज़ बनकर उभरेगी, न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में आगरा में प्रवेश कर अलीगढ़ ,बरेली ,लखनऊ, रायबरेली, अमेठी होते हुए प्रयागराज , वाराणसी , होते हुए प्रदेश के 20 जनपदों से गुजरेगी, बताते चलें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिलों को 66 दिन में  6700 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मुम्बई मे समाप्त होगी।

Facebook Comments