Saturday 7th of November 2026 12:46:52 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Jan 2024 4:25 PM |   464 views

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

लखनऊ:- भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) रुपे रीलोडेबल प्रीपेड कार्ड की शुरुआत करने की घोषणा की। “वन नेशन, वन कार्ड” पहल के अनुरूप, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्लेटिनम ईएमवी चिप-समर्थित संपर्करहित प्रीपेड कार्ड एक इंटर-ऑपरेबल और बहुउद्देश्यीय परिवहन कार्ड है|

जिसका उपयोग देश भर में सार्वजनिक परिवहन मेट्रो तथा आने वाले समय में बस, ट्रेन, कैब, फेरी, टोल और पार्किंग के भुगतान के लिए किया जा सकता है। कार्ड का उपयोग एटीएम से दैनिक नकदी आहरण तथा पीओएस व ई-कॉमर्स के माध्यम से भुगतान के लिए भी किया जा सकता है।

यह कार्ड ग्राहकों और जो ग्राहक नहीं हैं, दोनों के द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओं से प्राप्त किया जा सकता है और यह वास्तविक समय में उपयोग के लिए तुरंत सक्रिय कर दिया जाएगा। कार्ड एनसीएमसी-विशिष्ट टर्मिनलों पर ऑनलाइन लेनदेन के साथ-साथ ऑफ़लाइन लेनदेन को भी सपोर्ट करता है। किसी भी समय पर अधिकतम ऑनलाइन वॉलेट बैलेंस ₹1,00,000/- (केवल एक लाख रुपए) और अधिकतम ऑफ़लाइन वॉलेट बैलेंस ₹2,000/- (केवल दो हजार रुपए) रखने की अनुमति है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक लाल सिंह ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड, कैशलेस व ऑन दि गो लेनदेन को एक नई दिशा देने तथा उपयोगकर्ताओं के सार्वजनिक परिवहन में आवागमन के अनुभव को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। बहुत सारे उपयोग के साथ, यह कार्ड कार्डधारकों को असीम सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सुरक्षा प्रदान करता है।”

बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए एक निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से कार्डधारक, ऑनलाइन वॉलेट में पैसे लोड/रीलोड कर सकते हैं। ऑफ़लाइन वॉलेट को दूरस्थ स्थानों पर मौजूद चयनित एनसीएमसी टर्मिनल ऑपरेटरों के माध्यम से रीलोड किया जा सकता है।

यह कार्ड RuPay ई-कॉमर्स और पीओएस के सभी टर्मिनलों तथा एटीएम मशीनों पर स्वीकार्य है। ग्राहकों को लेनदेन की सूचनाएं उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगी।

Facebook Comments