Saturday 7th of November 2026 12:46:49 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Dec 2023 4:54 PM |   499 views

यूपी सरकार के दवाब में कॉलेज के प्रबंधक ने ग्राउंड देने से मना कर दिया : जेडीयू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उत्तर प्रदेश में होने वाली पहली जनसभा को रद्द कर दिया गया है| जिसके बाद सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं| बता दें कि 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार की एक जनसभा होने वाली थी| जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा के रद्द होने की वजह भी बताई है|

दरअसल जेडीयू ने इसके लिए वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज का चयन किया था| बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने आरोप लगाया है कि यूपी सरकार के दवाब में कॉलेज के प्रबंधक ने ग्राउंड देने से मना कर दिया है| जेडीयू अब दूसरे विकल्प पर काम कर रही है|

वहीं बिहार के मंत्री जमा खान ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी कर बताया कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 24 दिसंबर को वाराणसी के रोहनिया में कार्यक्रम होने जा रहा था, लेकिन किसी वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अगली तारीख का ऐलान किया जाएगा|

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और सांसद मनोज झा ने वाराणसी में बिहार के मुख्यमंत्री की रैली के बारे में पूछे जाने पर कहा कि क्या नीतीश कुमार कोई अपराध कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं, वैसे भी अगर कोई आम नागरिक भी है तो वह भी वाराणसी जा सकता है. साथ ही मनोज झा ने सवाल किया किक्या प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के मालिक हैं?

Facebook Comments