Saturday 19th of September 2026 06:26:49 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Dec 2023 6:11 PM |   815 views

निजी क्षेत्र की मारुति सुजुकी सहित विभिन्न कम्पनियां करेंगी भर्ती

कुशीनगर- जिला सेवायोजन कार्यालय,  एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में 08 दिसम्बर 2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
 
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेंले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की मारूती सुजुकी एवं अन्य विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।
 
 
 
 
 
Facebook Comments