Wednesday 4th of November 2026 03:13:12 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Nov 2023 6:32 PM |   847 views

बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कमर कस लें| परीक्षा को अब चंद दिन ही बचे हैं| बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से बिहार शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है| ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो एग्जाम की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in चेक कर सकते हैं|

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 1.22 लाख शिक्षकों की भर्तियां होनी है. इन पदों के लिए 5.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है| ऐसे में यह परीक्षा आसान नहीं होने वाली है| इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम चेक कर सकते हैं|

भाग 1 भाषा के लिए है. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू या बांग्ला के कुल 30 सवाल होंगे| वहीं दूसरा भाग सामान्य अध्ययन का है| इसमें गणित, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, सोशल स्टडी, भूगोल, ईवीएस और राष्ट्रीय आंदोलन से सवाल होंगे|

इस सेक्शन में कुल 40 सवाल होंगे. इसके अलावा तीसरे भाग में संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए 80 सवाल होंगे. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं|

Facebook Comments