Saturday 7th of November 2026 01:20:57 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2023 4:43 PM |   458 views

स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर-राजकीय बौद्ध संग्रहालय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने बताया कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा आज विश्व धरोहर सप्ताह(दिनांक 19 से 25 नवम्बर) के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
 
प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ विवेक श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षण संकाय, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर  द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप मे बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के शिक्षण संकाय डॉ चन्द्र प्रकाश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
 
मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने विरासत और धरोहरों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना हम सभी का दायित्व हैं।वे हमें अपने  गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराती है।प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के प्रमुख स्मारकों जैसे माचू पिचू,चीन की दीवार, रोम का कोलोसियम,मिस्र के पिरामिड, एफिल टावर, लाहौर का मुगल गार्डेन, ताजमहल और देश के विविध धार्मिक स्मारकों, किलों,मकबरों आदि को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है।
 
दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मन्दिर एवं राजस्थान के किलों के छायाचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र है।प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक विरासत और स्मारकों की सुरक्षा तथा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।
 
अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।
 
उक्त प्रदर्शनी  25 नवम्बर,2023 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।
 
इस  अवसर पर श्रवण कुशवाहा, धीरेंद्र मिश्रा, महेश कानू, गोविंद, दिलीप निगम, हरिचंद यादव, नितेश कुमार, ललित कुमार,रामप्रकाश सोनकर, विकास एवं विद्यालयों के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments