Saturday 7th of November 2026 01:31:07 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2023 4:52 PM |   469 views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओं का दिया सन्देश

देवरिया- मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। मृणाल सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि बेटियां आज के समय में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, बेटियां बोझ नहीं है । लिंग परीक्षण, भ्रूण हत्या न की जाय । बेटियों को समान अवसर प्रदान कर उन्हे शिक्षित किया जाय । 
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक गहरे से गहरे संदेशों को सहजता के साथ आमजन तक पहुंचाने का अत्यंत सशक्त माध्यम है। मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत प्रमुख स्थलों, ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।
 

कार्यक्रम की प्रस्तुति मृणाल सेवा संस्थान के तरुण कुमार श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, के के राजा, रविंद्र पटेल, राधा मिश्रा व नेहा तरुण श्रीवास्तव आदि द्वारा दी गई।

 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम विपिन द्विवेदी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर सहित महिला कल्याण विभाग कार्मिक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।
Facebook Comments