Sunday 25th of October 2026 12:52:26 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2023 4:35 PM |   639 views

मैं और एंटी हिन्दू? मुझे सच में लग रहा है कि कुछ लोगों का दिमाग खराब हो गया है : रुबीना दिलैक

बिग बॉस सीजन 14’ की विनर रुबीना दिलैक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वो और अभिनव माता-पिता बनने वाले हैं. इस घोषणा के बाद ये कपल कभी अपने फोटोशूट को लेकर तो कभी अपने व्लॉग्स के चलते अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन हाल ही में दिवाली के मौके पर रुबीना ने एक ट्वीट किया था. जिसके चलते उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. अब एक्ट्रेस ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

दरअसल रुबीना ने ट्विटर पर लिखा था कि, ये ट्वीट उनके लिए है जो भी इस तरह से पेश आ रहे हैं. उन सभी के लिए मैं ये बताना चाहूंगी कि दिवाली खत्म हो चुकी है, तो आप भी अब पटाखे फोड़ना बंद करें. 10 नवंबर से सुबह 3 बजे से बिना रुके हर तरफ पटाखे जलाए जा रहे हैं. बस अब बहुत हुआ. एक तरफ हवा का प्रदूषण तो हो ही रहा है और साथ में ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा है. हमारी नींद उड़ गई है. रुबीना के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए.

रुबीना को ट्रोल करते हुए, लोगों ने उन्हें एंटी हिन्दू भी कहा और साथ ही उनको बॉयकॉट करने की मांग भी शुरू हुई. इन सब ट्रोल को देख रुबीना ने भी सभी ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए लिखा कि मैं और एंटी हिन्दू? मुझे सच में लग रहा है कि कुछ लोगों का दिमाग खराब हो गया है. इस दौरान रुबीना ने कुछ ट्वीट क्वोट भी किए. उनका कहना था कि कुछ लोगों से ज्यादा धूमधाम से वो हिन्दू त्यौहार मनाती हैं. लेकिन इस दौरान वो किसी दूसरे को तकलीफ नहीं देतीं और इस बारे में वो लोगों की बकवास बातें बिल्कुल भी नहीं सुनेंगी|

Facebook Comments