Monday 26th of October 2026 12:29:09 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2023 2:00 PM |   521 views

बाहर की दवा लिखने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त कर सम्बंधित के विरुद्ध

कुशीनगर -जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भवन, ऑक्सीजन मशीन की ख़राब रख-रखाव, बेड पर गन्दा चद्दर एवं साफ सफाई की कमी पाए जाने पर रोष प्रकट किया गया. जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी से डेंगू, मलेरिया, विडाल, रक्तचाप आदि के जांच एवं OPD, IPD में आने वाले मरीजों में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार से प्रभावित मरीजों ईलाज की जानकारी ली गयी|

इस दौरान प्रसव हेतु आयी महिला के परिजनों द्वारा (सुमन देवी के पति टुनटुन कश्यप द्वारा) बताया गया कि अस्पताल से कुछ दवा मिला है और लगभग एक हजार रुपया का दवा बाहर से खरीदना पड़ा है|

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकत्साधिकारी कसया को मरीज द्वारा बाहर से दवा खरीदने के सम्बन्ध में सम्बंधित चिकित्सक से स्पस्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.

Facebook Comments