Tuesday 8th of September 2026 10:00:37 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2023 1:42 PM |   547 views

अब बिना वीजा श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय

कोलंबो। भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

सात देशों को मिली निशुल्क प्रवेश की अनुमति

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंकाकी यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।

2019 में हुए धमाके के बाद कम हुए पर्यटक

साल 2019 में ईस्टर रविवार धमाके के बाद श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी। धमाके में 11 भारतीय समेत 270 लोगों की मौत हो गई थी।

Facebook Comments