Wednesday 4th of November 2026 04:10:27 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Oct 2023 3:08 PM |   711 views

” भोजपुरी माटी का गौरव मोती बी .ए.” विषयक भोजपुरी भाषा निबन्ध प्रतियोगिता आयोजन किया गया

देवरिया(  निष्पक्ष प्रतिनिधि ब्यूरो )- आज नीलकंठ इण्टर कालेज बारा दीक्षित रूद्रपुर में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और प्रोजेक्ट सारथी के सौजन्य से भोजपुरी भाषा में लिखने पढ़ने को प्रोत्साहित करने, भोजपुरी माटी के गौरव को बताने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 
बिषय था- ” भोजपुरी माटी का गौरव मोती बी ए। “जिसमें विद्यालय के हाई स्कूल और इण्टर के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों में भोजपुरी भाषा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। निबंध प्रतियोगिता प्रेम प्रकाश मणि तिवारी और व्यास मुनि पाण्डेय के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
 
उत्कृष्ट लेखन के लिए सहभागी छात्र छात्राओं को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और प्रोजेक्ट सारथी के संस्थापक संयोजक अंशुमाली द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन  04 नवम्बर2023को होगा ।
 
 इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य  रजनीश कुमार दीक्षित, प्रेम शंकर तिवारी, विवेकानंद तिवारी, प्रहलाद मिश्र,, मार्कण्डेय तिवारी, कुमारी प्रतिभा सिंह, शम्भु नाथ दीक्षित उपस्थित रहें ।
Facebook Comments