Sunday 6th of September 2026 04:11:05 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Sep 2023 3:24 PM |   730 views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया

देवरिया – आज देवरिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत ” स्वच्छ आहार” के अंतर्गत सभी फूड स्टॉल और रेलवे कैंटीन का निरीक्षण किया गया और फूड स्टॉल पर कार्य करने वाले वेंडर को पर्सनल हाईजीन का ट्रेनिंग दिया गया और फूड स्टॉल के आस पास एरिया को साफ़ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया |
 
विश्व हिंदू परिषद के छात्र संघ और पूर्वोत्तर रेलवे जयप्रकाश नारायण स्काउट ग्रुप भटनी के ग्रुप लीडर अनिल कुमार स्काउट मास्टर विनोद कनौजिया रोवर लीडर रंजन खरवार ,जागी प्रसाद शाह, सत्य प्रकाश पटेल, विनय कुमार शर्मा, दीपांशु श्रीवास्तव ,सत्यम खरवार आरिफ अंसारी, महावीर प्रसाद गुप्ता आदित्य कुमार गुप्ता ,रंजीत कुमार गुप्ता आदर्श सिंह ,धीरज कुमार कनौजिया आदि बच्चे का सहयोग साराहनीय रहा।
 
स्काउट एवं गाइड के बच्चो द्वारा स्वच्छता रैली  निकल कर पैसेंजर्स को सफाई के प्रति जागरूक किया गया और स्काउट एवं गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सभी पैसेंजर्स और रेलवे कर्मचारियों को  सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा कार्यालयों की सफ़ाई कराया गया|
 
सफाई के प्रति जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया और कॉलोनी की सफ़ाई रखने का सहयोग मांगा गया और स्टेशन की सफ़ाई कराया गया और पैसेंजर को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें |
 
स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें” पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का अपयोग करना बंद करे  एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता सपथ का आयोजन किया गया ।
 
इस कार्यक्रम में  डॉ अभिषेक कुमार (रेलवे )संजय यादव (मुख्य  स्वास्थ्य निरीक्षक), डी.सी.आई राजा राम ,आश मुहम्मद( आईपीएफ)  अजय कुमार शुक्ला (स्टेशन अधीक्षक ) विजय ठाकुर (फार्मासिस्ट)और अन्य रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारीयो ने भाग लिया।
 
 
 
Facebook Comments