Thursday 22nd of October 2026 11:13:19 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Sep 2023 6:16 PM |   436 views

खाद्य तेलों को अधिकतम 2 से 3 बार ही पुनः प्रयोग करें

देवरिया- जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में री यूज्ड कुकिंग ऑयल को संग्रहित पुनः प्रयोग से रोकने एवं बायोडीजल निर्माण हेतु तथा आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य तेल युक्त खाद्य पदार्थ के उपभोग हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं स्वयं सहायक आयुक्त खाद्य ने जनपद की शहरी क्षेत्र के बड़े होटल, रेस्टोरेंट तथा ग्रामीण क्षेत्र की छोटी-छोटी ठेलों का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक विक्रेता जिनके यहां प्रतिदिन न्यूनतम दो से चार लीटर से लेकर 15 से 20 लीटर तक खाद्य तेल का प्रयोग खाद्य पदार्थों के निर्माण में किया जाता है,उनका परीक्षण DOM 24 नामक उपकरण से किया।
 
प्रत्येक विक्रेता को यह बताया गया कि खाद्य तेलों को अधिकतम 2 से 3 बार ही पुनः प्रयोग करें उसके बाद उसमें टोटल पोलर पदार्थ की मात्रा 25% से ज्यादा हो जाने के उपरांत वह खाद्य तेल मानव उपभोग के लायक नहीं होता है उसका उपयोग बायोडीजल बनाने के लिए किया जाएगा, और इस हेतु संबंधित एजेंसी को बायोडीजल एकत्र कर भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।
 
उपरोक्त अभियान में रेणुका इन रेस्टोरेंट, मोती महल रेस्टोरेंट, बियोंड टेंपटेशन रेस्टोरेंट, एबीएस फूड जंक्शन रेस्टोरेंट शामिल रहे। उपरोक्त अभियान में मुख्य के सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र तथा सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय उपस्थित रहे।
Facebook Comments