Saturday 13th of June 2026 09:59:03 AM

Breaking News
  • धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, अभिजीत दिपके की चेतावनी -अब युवा पीछे नही हटेंगे |
  • दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत|
  • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगो की मौत | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Aug 2023 5:56 PM |   618 views

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का जनसंपर्क अभियान शुरू

देवरिया – भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह और रमेश तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मातृभाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, समृद्ध करने, अपने मातृभाषा के प्रति सम्मान जगाने, के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
 
इस क्रम में अशोक इंटर कालेज डुमरी इंटर कालेज रामपुर कारखाना,शहीद राम चन्द्र इंटर कालेज बसंत पुर धूसी, थापर इंटर कालेज बैतालपुर, नेशनल इण्टर कालेज चोरखरी के क्रमशः प्रधानाचार्य  देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, डॉ स्वतंत्र यादव, गोविंद मणि त्रिपाठी, कोटिंद्र पाण्डेय और इनके विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क किया |
 
मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि दुनिया की समृद्ध संस्कारिक और ताकतवर भाषा भोजपुरी है।हम लोग ही अपनी मातृभाषा भोजपुरी की ताकत को नहीं समझ पा रहे हैं। मातृभाषा के अवदमन से उस जनसमूह की पहचान मिट जाती है। संस्कृति मिट जाती है।इसका संरक्षण करना प्रत्येक भोजपुरी भाइयों बहनों का कर्तव्य है,। कुछ लोग भोजपुरी साहित्य और कला में अश्लीलता परोस कर कमजोर करने में लगे हैं।इसको रोकना होगा। भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा मिलना हमारा हक़ है। पुरखों का सपना है।
 
विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा इस अभियान के प्रति सहमति जताई गई। पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया गया। रमेश तिवारी  ने विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Facebook Comments