Sunday 20th of September 2026 06:35:13 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Aug 2023 4:24 PM |   889 views

तिरंगा

हम सुनाते तुम्हें वीर गाथा,
जो लहू में नहाये हुए हैं।
कर दिये नाम रोशन जहां में,
सबके दिल में वो छाये हुए हैं।
 
गांधी बिस्मिल  भगत चन्द्रशेखर,
हसते हंसते गये जान देकर।
शान घटने न पाए वतन का,
सर जो ऊंचा उठाये हुए हैं।
 
ज़ुल्म सहते हुए पर ना रोएं,
किसी मांओं ने है लाल खोए।
फूल जो भी खिले इस चमन में,
उनकी खुशबू मे समाये हुए हैं।
 
जब तलक चांद सूरज रहेगा,
इस गगन में तिरंगा रहेगा।
मान इसका सदा ही रहेगा,
हम जो महफ़िल सजाए हुए हैं।
 
मुड़ के देखो ना पीछे महेनदर,
चल पड़ा कारवां तेरे पीछे,
अब तो मंजिल नहीं दूर तुमसे
 
-महेंद्र प्रसाद गौड़
Facebook Comments