Thursday 23rd of July 2026 10:46:54 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Aug 2023 6:57 PM |   698 views

अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने

अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले बृजलाल खाबरी इस पद पर थे। एक अक्टूबर 2022 को उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

पार्टी ने उन्हें हटा दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बारे में एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें अजय राय को यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी गई है।

दो बार पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं-
अजय राय का जन्म 19 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में हुआ था। वह लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। वह दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पहले 2014 और फिर 2019 में चुनाव पीएम मोदी के खिलाफ लड़ा था।

1996 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से वे 2007 तक विधायक रहे। इसके बाद बीजेपी आलाकमान से मतभेद के चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

2009 में उन्होंने मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ सांसदी का चुनाव लड़ा और हार गए थे। इसके बाद यहां भी ज्यादा दिन नहीं रहे और निर्दलीय ही पिंडरा से उप-चुनाव जीतकर विधायक बने। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

अजय राय के बारे में कहा जाता है कि वे वह अपने बल पर चुनाव जीतते हैं और पार्टी को इसका लाभ होता है। लेकिन, पिछले कुछ चुनावों में वे लगातार हार का सामना करते आए हैं। पूर्वांचल के भूमिहार समाज में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। शायद यही सोचकर कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताया है।

Facebook Comments