Wednesday 23rd of September 2026 06:58:15 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2023 6:13 PM |   1392 views

जातिगत जनगणना के आंकड़े सशक्त भारत का निर्माण करेगा- मोतीलाल

ग्वालियर -आज राष्ट्रीय समानता दल मुरैना के तत्वाधान में संविधान बचाओं,जातिवार जनगणना कराओं संकल्प रैली जीवाजी गंज मुरैना में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई ही 90 प्रतिशत शोषित समाज की मूल लड़ाई है,सामाजिक न्याय ब्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है,जातिगत जनगणना के आंकड़े सशक्त भारत का निर्माण करेगा शोषित समाज को हक़ अधिकार न्यायपूर्ण तरीके से मिलेगा।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सत्ताधीश सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेच कर बहुजन समाज के आरक्षण को खत्म करके युवाओं को बेरोजगार बना रहा है|

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप ने कहा कि संविधान हमें प्रजा से नागरिक बनाया है संविधान बचाने की लड़ाई जरूरी है। भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू करके सरकारी सस्ती शिक्षा को खत्म कर रही ।शोषित समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए शिक्षा को महंगा किया जा रहा है।

चित्रलेखा कुमारी ने कहा है कि भ्रष्टाचार व महंगाई से प्रदेश की जनता तबाह है सरकार उखाड़ भेजने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय समानता दल मध्य प्रदेश अध्यक्ष ई महेश कुशवाहा ने कहा कि 13 राजनैतिक व 6 सामाजिक संगठनों का मोर्चा बना है विधान सभा चुनाव जातिवार जनगणना व आर्थिक प्रजातान्त तथा सामाजिक न्याय ब्यवस्था को सवाल बना कर चुनाव लड़ेगा |

उक्त कार्यक्रम में उमाशंकर सोनकर,गौतम सिंह राजपूत,प्रहलाद, दुर्गादास , रविन्द्र कुशवाहा भागीरथी ,राम अवतार कुशवाह, शोभा राम कुशवाह, लालाराम ,मानसिंह, सूरजभान कुशवाह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments