Wednesday 23rd of September 2026 07:53:48 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jul 2023 6:47 PM |   516 views

‘‘जल ही जीवन है‘‘ विषयक ’रंगोली प्रतियोगिता‘ का आयोजन 16 जुलाई को होगा

गोरखपुर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा भूजल सप्ताह के अवसर पर  16 जुलाई, 2023 को पूर्वान्ह  11.00 बजे कक्षा-12 पास से लेकर परास्नातक एवं शोधार्थी छात्र-छात्राओं के मध्य ‘‘जल ही जीवन है‘‘ विषयक ’रंगोली प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी राजकीय बौद्ध संग्रहालय, रामगढ़ताल-गोरखपुर में  15 जुलाई 2023 को सायं तक आकर कार्यालय समय में अपना पंजीयन/नामांकन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु अपना शैक्षिक योग्यता का प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

प्रतिभागियों को रंगोली सम्बन्धी समस्त सामग्री स्वयं लानी होगी तथा संग्रहालय तक आने एवं जाने की व्यवस्था भी स्वयं करनी होगी। संग्रहालय द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।

Facebook Comments