Monday 15th of September 2025 06:55:40 PM

Breaking News
  • एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर ढेर , अमित शाह बोले – पूरे देश से ख़त्म होगा नक्सलवाद |
  • बिहार SIR को लेकर सुप्रीमकोर्ट का चुनाव आयोग को कड़ा संदेश ,अगर गड़बड़ी हुई तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर देंगे |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jun 2023 7:47 PM |   651 views

बुद्धमय भारत यात्रा 01 जुलाई से प्रारंभ होगी – सुनील कुशवाहा

लखनऊ – बुद्धमय भारत यात्रा कुशीनगर के श्रीलंका बौद्ध विहार से 01 जुलाई 2023 कोशुरू होगा | इस यात्रा को हरी झंडी डॉ नन्द रतन थेरो द्वारा दिखाई जायेगी | इस यात्रा में सम्राट अशोक महान , बुद्ध और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की झांकिया भी शामिल रहेंगी |यह यात्रा 25 जनपदों( कुशीनगर, देवरिया , बलिया , मऊ ,गाजीपुर , चदौली , बनारस , सोनभद्र , मिर्जापुर , जौनपुर ,रायबरेली , अमेठी , सुलता नपुर, अम्बेडकरनगर ,अयोध्या , बाराबंकी ,सीतापुर , बहराइच ,बलरामपुर ,गोंडा , सिद्दार्थ नगर ,बस्ती , संत कबीर नगर ,गोरखपुर और महराजगंज ) से होकर गुजरेगी |  इसका यात्रा का  समापन 07 अक्टूबर 2023 को देवरिया में होगा | उक्त जानकारी बुद्धमय भारत यात्रा के संयोजक सुनील कुशवाहा ने दिया | 

सुनील ने निष्पक्ष प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए कहा कि हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा , नई संसद भवन में अशोक स्तम्भ को पुनः स्थापित करना , जातिगत जनगणना तथा मुफ्त शिक्षा व्यवस्था लागू करना है | 

उन्होंने कहा कि इस  मांग को लेकर हम उत्तर प्रदेश के 25 जिलो में यात्रा के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे |  

Facebook Comments