Tuesday 8th of September 2026 08:02:35 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jun 2023 6:42 PM |   529 views

बाल साहित्य सम्मान हेतु आवेदन करें

कुशीनगर- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के नति वर्ष 2022 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों यथा- सुभद्रा -री चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, कार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य कारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं कान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों / साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाँ आमंत्रित हैं।
 
संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता, दूरभाष सहित जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी।
 
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुति प्रपत्र- वर्ष 2022 हेतु सम्मान का नाम जिसके लिए संस्तुति की जा रही है, साहित्यकार का नाम, जन्म तिथि,जन्म स्थान,प्रकाशित साहित्य, पूर्व में प्राप्त पुरस्कार / सम्मान आदि का विवरण,अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ सम्पर्क सूत्र (दूरभाष सहित) संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता दूरभाष सहित, संस्तुतिकर्ता के हस्ताक्षर ।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य, संस्तुति प्रपत्र के साथ साहित्यकार का जीवनवृत्त लगाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
 
उक्त समस्त बाल साहित्य सम्मान संस्थान द्वारा सम्बन्धित नियमों के -अंतर्गत प्रदान किये जायेंगे, जिन पर संस्थान का निर्णय अन्तिम होगा तथा उस पर इसी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार्य होगी।
 
उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाँ ‘बाल साहित्य सम्मान सम्वन्धी शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जाएगी जिसकी अन्तिम तिथि 24 जुलाई, 2023 है।
 
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ‘बाल साहित्य सम्मान नियमावली, 2015’, संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट ww.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है और उसमें उपर्युक्त निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध है, जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
 
सम्मानों हेतु संस्तुतियों व्यक्तिगत रूप से / डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।
Facebook Comments