Sunday 25th of October 2026 11:15:34 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2023 6:47 PM |   549 views

बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया

गोरखपुर \चौरी -चौरा – जे बी महाजन डिग्री कालेज चौरी चौरा में आज बिरसा मुंडा शहादत दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को कार्यक्रम अधिकारी  नरेंद्र कुशवाहा,  डॉ जे के अस्थाना, डॉ निमिषा सिंह ने संबोधित किया।

जल, जंगल, जमीन को लेकर उनके संघर्ष को याद करते हुए वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी।

प्राचार्य प्रोफेसर मधुप कुमार ने कहा कि बड़े कार्य के लिए लंबी आयु जरूरी नहीं है। आदिवासियों का जीवन प्रकृति के साथ सामंजस्य एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण है।

Facebook Comments