Sunday 6th of September 2026 09:53:56 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 20 May 2023 5:48 PM |   948 views

मंजिल

पाना हो यदि आपको
अपनी कोई मंज़िल
तो सफ़र के रास्ते पर
हो जाइए शामिल।
अपनी अपनी कहानी
बनाने में ‌निकले सब
 जाने क्या फैसला
‌ करेंगे हमारे रब।
घर से निकलना
आसान नहीं होता
बिना घर से निकले तो
कोई कामयाब नहीं होता।
दुनिया में अपनी कुछ
ऐसी बनानी है कहानी
याद रखें सब लोग हमें
ऐसी हो हमारी कहानी।
वक्त लगता हैं बहुत
किसी को बदलने में
  वक्त लगता हैं बहुत
टूटे दिल को संभलने में।
विश्वास करके खुद पर
मंज़िल की राह पर चल
हालात कैसे भी हो तेरे
  घर से अपने निकल।
Facebook Comments