Friday 17th of May 2024 07:44:16 AM

Breaking News
  • बाहर से समर्थन वाले बयान पर ममता का यू टर्न कहा – मैंने ही INDIA ब्लाक बनाया , गठबंधन में ही रहेगी TMC|
  • हम उनके साथ खड़े हैं — स्वाति मालीवाल को लेकर आया प्रियंका गांधी का बयान |
  • केरल में बढ़ेगी बारिश , IMD ने कई जिलो के लिए ” ऑरेंज अलर्ट जारी किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2023 6:20 PM |   233 views

विश्व डेंगू दिवस

डेंगू एक वायरस जनित संक्रामक बीमारी है जो एडीज इजिप्ट मादा मच्छरों के काटने से होता है |इस मच्छर की औसत आयु मात्र एक महीना होती है |परन्तु यह अपने अल्प जीवन काल में 500 से 1000 मच्छरों क पैदा कर देती है |इस मच्छर के काटने का समय प्रातः काल और सांय काल है |

चूकिं यह मच्छर तीन फीट की ऊँचाई तक तक उड़ सकतें हैं | इसलिए यह मादा मच्छर टांगो ,में ही काटते हैं |

डेंगू रोग के प्रति लोगो को जागरूक कर डेंगू के दंश को कुंद करने के ख्याल से प्रतिवर्ष 16 मई को डेंगू दिवस मनाया जाता है |सर्वप्रथम 1779 ई . में एशिया ,अफ्रीका व उत्तरी अमेरिका में डेंगू के वायरस पाए गये | 1950 में इसका प्रकोप दक्षिण पूर्व एशिया में हो गया |विश्व स्वास्थ्य संगठन  की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार आज डेंगू के संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है | हर साल 100 से 400 मिलियन लोग डेंगू से पीड़ित होतें हैं |

डेंगू मुक्त राष्ट्र के लिए वर्ष 2023 का थीम है “डेंगू को हराने के लिए मजबूत साझेदारी करें |

डेंगू से बचाव हेतु सदैव मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए |कूलर फ्रीज आदि के पानी को निरंतर बदलते रहें |शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले वस्त्र पहने |संक्रमित होने की स्थिति में घटे हुए प्लेट लेट्स को बढाने हेतु पपीते के कोमल पत्ते का रस व नारियल पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए |

  • मनोज मैथिल   
Facebook Comments