Sunday 25th of October 2026 12:00:11 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2023 6:58 PM |   456 views

हमारा पहला मकसद बीजेपी को हराना था- शरद पवार

कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के लिए मतगणना के रुझानों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि परिणाम अगले साल के लोकसभा चुनावों की एक तस्वीर पेश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए पवार ने दावा किया कि लोगों ने पार्टी के खिलाफ ‘मजबूत जनादेश’ दिया है।

शरद पवार ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता और असफलता को समझा जा सकता है। 

लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को हराने की भूमिका वहां के लोगों ने उठा ली। मैं कर्नाटक के लोगों और कांग्रेस को बधाई देता हूं। उन्होंने बीजेपी को सबक सिखाया है। अब यह प्रक्रिया पूरे देश में की जाएगी।

भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने पार्टी पर उन राज्यों में “विधायकों को तोड़कर” सरकारें गिराने का आरोप लगाया जहां उसके पास सत्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी ने हाल के दिनों में जिस राज्य में विपक्षी दल सत्ता में हैं, वहां विधायकों को तोड़कर सत्ता छीनने के फार्मूले का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कर्नाटक में भी ऐसा ही किया। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने जो किया, वह हम सभी ने देखा।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही किया गया| गोवा में भी जब बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, तो उसने विधायक तोड़कर राज्य पर कब्जा कर लिया. यह नया तरीका लागू किया जा रहा है।

Facebook Comments