Sunday 25th of October 2026 02:19:23 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2023 6:43 PM |   669 views

राज ग्लोबल एकेडमी में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

संत कबीर नगर :– 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर राज ग्लोबल एकेडमी खलीलाबाद के प्रांगण में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के सभी ड्राइवर, कंडक्टर एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ साथ सभी सफाई कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए धन्यवाद कार्ड बनाया और इस अवसर पर उनके द्वारा सभी विद्यालय के ड्राइवर ,चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सफाई कर्मी को धन्यवाद कार्ड के साथ-साथ मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह एवं प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह के द्वारा सभी निष्ठावान विद्यालय के वाहन चालक, परिचालक एवं सफाई से जुड़े हुए समस्त सफाई कर्मी को मजदूर दिवस के अवसर पर बधाई के साथ साथ उनके द्वारा किए गए किए जा रहे सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रशंसा की गई और इसके साथ ही उनका आभार वचनों से सम्मान किया गया।

सर्वप्रथम  विद्यालय की  कक्षा नौ  की छात्रा कीर्ति राय ने सभा का संचालन करते हुए मजदूर दिवस के अवसर पर भाषण प्रस्तुत करने के लिए मंच पर अमंत्रित किया|

तत्पश्चात सभी सफाई कर्मियों को वाहन चालकों को एवं परिचालकों को धन्यवाद  कार्ड देकर एवं मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, विद्यालय की समन्वय अंशु सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा मजदूर दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला गया और यह बताया गया विदेश में एवं देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की हालत अति दयनीय है जिसे लेकर पूरे जनसमुदाय को उनके कल्याण के बारे में सोचने की जरूरत है साथ ही साथ उनके परिवार के भरण पोषण एवं  उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा के बारे में भी समाज को सोचने की जरूरत है क्योंकि यह असंगठित क्षेत्र के मजदूर बुनियाद की ईंट की तरह होते हैं जो अपने अथक परिश्रम ,खून पसीने लगा कर के किसी भी संस्था के बुनियाद का निर्माण करते है और देश के विकास में इनका अमूल्य योगदान होता है जिन्हें समाज को भूलना नहीं चाहिए। इसके साथ साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को मजदूर दिवस की बधाई दी।

Facebook Comments