Sunday 25th of October 2026 04:04:55 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2023 6:25 PM |   543 views

वार्ड नं० 14 आजाद नगर का निरीक्षण किया गया

देवरिया -आज नगर पालिका परिषद देवरिया के नगर क्षेत्र में वेक्टर जनित बीमारियों, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत मण्डलायुक्त द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में अपर आयुक्त गोरखपुर मण्डल द्वारा वार्ड नं० 14 आजाद नगर का निरीक्षण किया गया।

अपर आयुक्त द्वारा विशेष संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत रोस्टर के अनुसार टीम बनाकर एण्टीलार्वा का छिडकाव और फागिंग, नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, असुरक्षित जल स्त्रोत का चिन्हिकरण, हैण्डपम्प की मरम्मत एवं स्वच्छ जल की उपलब्धता का निरीक्षण करते हुए वार्ड में निवासरत  मुन्ना मिश्रा, चन्द्रशेखर यादव एवं किशोरी मणि से अभियान के विषयगत वार्ता की गयी।

जिसमें वार्ड के निवासियों द्वारा बताया गया कि वार्ड में एण्टीलार्वा का छिडकाव और फागिंग,नालियों की साफ-सफाई, कचरा का निस्तारण ससमय कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सभी सफाई कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाये गये तथा उनके द्वारा साफ-सफाई, एण्टीलार्वा का छिड़काव किया जा रहा था।

उक्त निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी  रोहित सिंह, सफाई निरीक्षक  श्रद्धानन्द, राजीव कुमार शुक्ला,  राजप्रताप सिंह, जिला समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा सफाई नायक गण उपस्थित थे।

Facebook Comments