Saturday 7th of November 2026 06:49:49 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2023 6:25 PM |   735 views

नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के बलिया में 6500 करोड़ रुपये के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के बलिया के चितबड़ा गांव में 6500 करोड़ रुपये के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए  गडकरी ने कहा कि बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ से पटना केवल साढ़े चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बलिया से बक्सर आधे घंटे में, बलिया से छपरा एक घंटे में और बलिया से पटना डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

गडकरी ने कहा कि बलिया के किसानों की सब्जियां लखनऊ, वाराणसी और पटना की मंडियों में आसानी से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से सब्जी उत्पादक किसानों को वाराणसी, गाजीपुर और हल्दिया के तीन मल्टी मॉडल टर्मिनल का सीधा लाभ मिलेगा।

गडकरी ने कहा कि 130 करोड़ रुपये की लागत से चंदौली से मोहनिया तक बनने वाली ग्रीनफील्ड सड़क उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिले को दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड से जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सैदपुर से मरदह सड़क के बनने से सैदपुर होते हुए मऊ से वाराणसी का सीधा संपर्क हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आजमगढ़ जिले के पिछड़े इलाकों को भी नया कनेक्टिविटी मिलेगा।

इस अवसर पर गडकरी ने बलिया-आरा के बीच 1500 करोड़ रुपए की लागत से 28 किलोमीटर ग्रीनफील्ड स्पर रोड के माध्यम से नए संपर्क मार्ग की भी घोषणा की |

Facebook Comments