Saturday 19th of September 2026 06:23:26 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2023 6:46 PM |   918 views

मगहर महोत्सव 2023 के थीम सांग ‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ की सीडी जारी

संत कबीर नगर-जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा ऐतिहासिक मगहर महोत्सव को लोकप्रिय तथा जन सहभागिता बढ़ाने हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर में मगहर महोत्सव 2023 के थीम सांग ‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ की सीडी आधिकारिक रूप से जारी की गई।

इस थीम सांग के गीतकार संत कबीर नगर जिले के सदर तहसील खलीलाबाद के उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी हैं तथा इस गीत को स्वरबद्ध तथा संगीतमय कमलेश उपाध्याय ’हरिपुरी’ ने बनाया है।

उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा रचित इस गीत पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सुखद आश्चर्य व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा की उपजिलाधिकारी सदर जैसे व्यस्ततम पद पर रहने के बाद भी उनके द्वारा इस उत्कृष्ट गीत की रचना की है जिससे अन्य अधिकारियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इस गीत को सुरमई संगीत देने वाले कमलेश उपाध्याय ’हरिपुरी’ मुंबई के प्रख्यात भजन तथा गज़ल गायक हैं जिनका कार्यक्रम मगहर महोत्सव के द्वितीय दिन का प्रमुख आकर्षण है। 

‘‘हम कबीर की वाणी हैं’’ सीडी को जारी करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता से मगहर महोत्सव को सफल बनाने तथा महोत्सव आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पधारने, कलाकारों का मनोबल बढ़ाने तथा संत कबीर दास के विचारों से प्रेरणा लेने का आवाहन किया है।

Facebook Comments