Saturday 7th of November 2026 07:39:47 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jan 2023 6:33 PM |   658 views

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुशीनगर -आजादी का अमृत महोत्सव के  अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आज को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती के अवसर पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बुद्ध इण्टर कॉलेज(अंग्रेजी माध्यम) कुशीनगर के छात्र -छात्राओं के मध्य किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 07 से 09तक के कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर सुंदर चित्रांकन किए।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध इण्टर कॉलेज, कुशीनगर  के प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया।

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कुमारी वन्दना प्रजापति कक्षा -09 व द्वितीय पुरस्कार कुमारी मांशवी जायसवाल कक्षा- 09, तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिया पासवान कक्षा-08 को, सांत्वना पुरस्कार कुमारी सौम्या गुप्ता कक्षा-09, व कुमारी रोशनी पाण्डेय कक्षा-09 को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया ।

उक्त अवसर पर किरन चतुर्वेदी, संगीता पांडेय, शिवानी गुप्ता, मुस्तका सिद्दिकी आदि शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं तथा मीरचंद, गोविंद नसीरुद्दीन बेग की उपस्थित रहे।

Facebook Comments