Wednesday 23rd of September 2026 07:12:59 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jan 2023 5:25 PM |   545 views

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 23 जनवरी को आएंगे गोरखपुर

देवरिया-एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा सदस्यगण चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन जनपद गोरखपुर में  23 जनवरी 2023 को मंडलायुक्त कार्यालय में अपराह्न एक बजे प्रस्तावित है।
 
अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में आनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं आनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह लिखित/मौखिक आकलन के साथ आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे समिति वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंच सके।
Facebook Comments