Saturday 7th of November 2026 07:49:47 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jan 2023 6:08 PM |   557 views

यूपीएसएस के जिला प्रबंधक निलंबित

 
  • 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, दो को चार्जशीट एवं 2 क्रय केंद्र प्रभारियों पर होगी विभागीय कार्यवाही |
  •  चार एफआईआर भी हो चुकी है दर्ज |
 

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश एवं जांच समिति की संस्तुति के  दृष्टिगत धान क्रय स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता पर 10 क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। 2 क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 2 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 
प्रकरण में चार एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। जिन छह क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित किया गया है, उनमें यूपीएसएस द्वारा संचालित बेलवा दुबौली, बंजरिया तथा रुस्तमपुर पीसीएफ द्वारा संचालित परसिया छितनी सिंह, स्वीकृतपुरा एवं नारायणपुर औराई धान क्रय केंद्र शामिल हैं।
 
पीसीएफ द्वारा संचालित गाजीपुर भैंसही एवं रामचक खोरमा के क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इन दोनों केंद्रों पर  विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र ब्लॉक गोदाम भाटपाररानी एवं लार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।
 
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धान स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता के आधार पर कार्रवाई की गई है। जनपद में धान खरीद पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ की जा रही है। प्रत्येक किसान का धान खरीदा जा रहा है एवं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। अभी तक जनपद में लगभग साढ़े 9 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।
 
यूपीएसएस के जिला प्रबंधक निलंबित-
 
धान क्रय में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को यूपीएसएस के प्रबंध निदेशक वीके सिंह ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वे गोरखपुर स्थित मंडलीय कार्यालय से संबंद्ध रहेंगे। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रंबधक सुरेश कुमार प्रबंधक के समस्त दायित्वों का निर्वह्न करेंगे।
Facebook Comments